फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: परीक्षा में शिमला के टॉपर को सीएम जयराम के गृह जिला का नाम तक पता नहीं

Sun, 15 May 2022 11:50 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

नेपाली मूल के अभ्यर्थी ने लोकेंद्र सिंह ने परीक्षा में 80 में से 72 अंक हासिल किए हैं। अधिकारियों ने उससे पूछा कि मुख्यमंत्री किस जिले के रहने वाले हैं तो उसने जवाब में ऊना जिला बताया।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब जिला शिमला में लिखित परीक्षा का टॉपर भी पुलिस के शक के घेरे में आया है। नेपाली मूल के अभ्यर्थी लोकेंद्र सिंह ने परीक्षा में 80 में से 72 नंबर लिए हैं, लेकिन उससे जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला का नाम तक नहीं बता पाया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने उससे पूछा कि मुख्यमंत्री किस जिले के रहने वाले हैं तो उसने जवाब में ऊना जिला बताया।

राज्यपाल का नाम राजेंद्र प्रसाद बताया। उससे जितने भी सवाल पूछे, उनके गलत जवाब दिए। खास बात है कि लोकेंद्र ने दसवीं की परीक्षा 54.6 और बारहवीं की 56.4 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में पास की है। लोकेंद्र के माता-पिता नहीं है। उसके दोनों चाचा लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी हैं, जबकि बड़ा भाई बागवानी ठेकेदार है। लोकेंद्र भाई के साथ ही काम करता है। पुलिस अधिकारियों की शक की सुई घूमी तो अभ्यर्थी को पूछताछ के लिए शिमला बुलाया गया। जिले में पांच अन्य अभ्यर्थियों से भी पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें