फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे 100 लोगों के काटे गए चालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिज मैदान और मालरोड पर की कार्रवाई, प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपये वसूला जुर्माना
विज्ञापन

शिमला। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रिज मैदान और मालरोड पर शनिवार को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर 100 लोगों के चालान काटे। यह लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

थाना सदर और कंट्रोल रूम की अलग-अलग टीमें सुबह से ही लोगों को मास्क लगाने, परस्पर दो गज सामाजिक दूरी बनाए रखें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाने के प्रति लोगों को जागरूक कर रही थी। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे पर्यटक थे जो नियमों की अनदेखी करते पाए गए। बाद में पुलिस ने इनके चालान काटे। पिछले 4 दिन में शिमला पुलिस ने मालरोड, रिज मैदान, लक्कड़ बाजार, लिफ्ट के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर मुंह पर सही ढंग से मास्क ना पहनने पर करीब 344 लोगों के चालान काटकर 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के बीच बिना मास्क पहनने पर साढ़े 14 हजार लोगों के चालान कर 95 लाख का जुर्माना अब तक वसूला जा चुका है। इसमें सैलानियों समेत स्थानीय लोग भी शामिल है। ओमिक्त्रसॅन के बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन की तरफ से पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। लोगों को मास्क पहने और परस्पर 2 गज की दूरी बनाकर रखने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें