फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, तीन जख्मी

Fri, 25 Jun 2021 10:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, किहार/चंबा

सार

डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि 14 जून को पुलिस टीम ने डलहौजी विस क्षेत्र के तहत आते परिक्षेत्र में चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि, दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मारपीट(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चरस तस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। आरोपी के परिजनों ने पुलिस कर्मी की कमीज के फ्लेज (कंधे पर स्टार लगाने के लिए बनाई गई जगह) तक फाड़ दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस वांछित अपराधी, उसकी पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 353, 332 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि 14 जून को पुलिस टीम ने डलहौजी विस क्षेत्र के तहत आते परिक्षेत्र में चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि, दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मामले में वांछित यासीन मोहम्मद पुत्र असदिन गांव सिमरा को पकड़ने के लिए शुक्रवार को बनीखेत से पुलिस सिमरा स्थित आरोपी के घर पहुंची। पुलिस को आता देखकर यासीन मोहम्मद, उसकी पत्नी, सास खुर्शीदा पत्नी शरीफ मोहम्मद और उसका साला शब्बीर पुत्र मोहम्मद ने पुलिस पर हमला कर दिया। वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ मारपीट की घटना में तीन पुलिस जवानों को चोटें आई हैं।  साथ ही एक पुलिसकर्मी के फ्लेज भी लोगों ने फाड़ दिए। सूचना मिलने के बाद किहार थाना से पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ कर किहार थाना में बंद किया। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों के मेडिकल करवा लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें