फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों में फंसे पॉलैंड के फ्री फ्लायर पायलट को सुरक्षित बचाया

Mon, 04 Nov 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

 बीड़ बिलिंग में चल रहे पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के दाैरान पॉलैंड का फ्री फ्लायर पायलट आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों में फंस गया। 
विज्ञापन
बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीड़ बिलिंग में चल रहे पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के दाैरान रविवार को फ्री फ्लायर के ताैर पर उड़ान भरने वाले पॉलैंड के  पायलट पैनिक को आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों से सुरक्षित बचा लिया गया है।  घटना में पायलट को पीठ में चोट आई है और उपचार के लिए पायलट को पालमपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार पॉलैंड के पायलट ने रविवार को उड़ान भरी थी और धर्मशाला के रास्ते में आने वाली चामुंडा की पहाड़ियों में आपात लैंडिंग के दौरान घायल हो गया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह देहरादून से आए हेलिकाप्टर की मदद से बीड़ से गए पांच लोगों के बचाव दल ने घायल पायलट को इन पहाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस अभियान के तहत बचाव दल के पांच लोगों की टीम को पहाड़ियों के बीच में हेलिकॉप्टर से उतारा गया और दूसरे प्रयास में घायल पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें