फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब मामला: पुलिस ने हिमाचल समेत हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में मारे छापे

Sat, 22 Jan 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर

सार

जहरीली शराब पीने वालों में से पांच और लोगों की शुक्रवार को तबीयत खराब हुई है, जिनमें एक आईजीएमसी शिमला और चार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वहीं,पुलिस ने शुक्रवार को हिमाचल समेत पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई स्थानों पर छापे मारे। 
विज्ञापन
मंडी में पुलिस ने वर्षाशालिका में की पूछताछ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर में जहरीली शराब से हुई सात मौतों के मामले में प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को हिमाचल समेत पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई स्थानों पर छापे मारे। गिरफ्तार चारों आरोपियों की कॉल डिटेल, बैंकों में लेन-देन खंगालने और गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने कई सरगनाओं की शिनाख्त कर उनके  परिसरों की तलाशी लेकर कई सबूत मिलने का पुलिस ने दावा किया है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इस नापाक रैकेट के हर पहलू की जांच की जा रही है। जहरीली शराब पीने वालों में से पांच और लोगों की शुक्रवार को तबीयत खराब हुई है, जिनमें एक आईजीएमसी शिमला और चार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

विज्ञापन


अब तक सात मृतकों समेत 19 लोग जहरीली शराब पीने से बीमार हो चुके हैं। उधर, जांच के लिए गठित एसआईटी का भी विस्तार किया गया है। इनमें एसपी बद्दी मोहित चावला, एसपी ऊना अरिजीत सेन, एएसपी कांगड़ा पुनीत रघु, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्ट को भी शामिल किया है। एसआईटी में अब नौ लोग शामिल हैं। शराब तस्करी के तार सोलन, ऊना और कांगड़ा जिलों से भी जुड़े हैं। इस मामले में जारी जांच में अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित कर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एसपी कार्यालय बद्दी में कैंप कार्यालय भी स्थापित किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पकड़े गए चारों आरोपी अकूत संपत्ति के मालिक कैसे बन गए।

पंजाब-हिमाचल के हाईवे के ढाबे भी निशाने पर

हिमाचल प्रदेश में स्थापित बाटलिंग प्लांट्स में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली स्प्रिट सप्लाई होती है। पुलिस और आबकारी विभाग को शक है कि चालकों की मिलीभगत से शराब माफिया ने कुछ ढाबे में अपना जाल फैला रखा है। जहां अवैध तरीके से टैंकरों से स्प्रिट उतारकर नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होती है। अब हिमाचल और पंजाब के एनएच पर स्थापित ऐसे ढाबे भी पुलिस के निशाने पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें