प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से एक सप्ताह में इस बाबत रिपोर्ट मांगी है।केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र जारी कर उनके प्रदेशों के पोषक अनाज को स्कूलों में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन में शामिल करने की संभावनाएं तलाशने को कहा है।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन में ज्वार, बाजरा और रागी को शामिल किया जाएगा। पोषक अनाजों को पीएम पोषण योजना में शामिल करने की संभावनाएं तलाशने में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से एक सप्ताह में इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र जारी कर उनके प्रदेशों के पोषक अनाज को स्कूलों में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन में शामिल करने की संभावनाएं तलाशने को कहा है। मध्याह्न भोजन योजना का नाम बदलकर अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण
विज्ञापन
(पीएम पोषण) कर दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पोषक अनाज खनिजों एवं बी कॉम्प्लेक्स विटामिनों के साथ प्रोटीन एवं प्रति ऑक्सीकारकों (एंटीऑक्सिडेंट) से भरपूर होते हैं। यह अनाज बच्चों के पोषण संबंधी परिणामों में सुधार के लिए एक आदर्श विकल्प हैं। नीति आयोग भी चावल एवं गेहूं से हटकर मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में बाजरा को शामिल करने की आवश्यकता की वकालत करता रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से अपने हिसाब से संभावनाएं तलाशने को कहा है।