फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से रूबरू होंगे पीएम मोदी

Wed, 08 Sep 2021 11:52 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला

सार

25 सितंबर को मोदी पांच गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पीटरहाफ में कार्यक्रम करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार की पीएमओ कार्यालय से इस बारे में बात हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोराना वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य पूरा करने में देश भर में अव्वल रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों को संबोधित करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर सूबे के लोगों से बातचीत करेंगे। 25 सितंबर को मोदी पांच गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पीटरहाफ में कार्यक्रम करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार की पीएमओ कार्यालय से इस बारे में बात हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को नई दिल्ली जाकर जहां पिछले कार्यक्रम के लिए मोदी का धन्यवाद करेंगे, वहीं आगामी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने पर चर्चा करेंगे। अन्न योजना में सूबे में 7 लाख गरीब परिवारों को 10 किलो राशन का बैग दिया जाएगा। इस बैग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो लगी है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और खाद्य आपूर्ति सचिव सी पालरासू ने इस बारे में बैठक की। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसमें गरीब परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें 2 किलो चावल और 3 किलो गेहूं होता है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने गांव-गांव जाकर इस योजना के बारे में लोगों को बताया है। कई क्षेत्रों में गरीब लोगों को घर तक भी राशन पहुंचाया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना 25 नवंबर तक लागू की गई है। इसके बाद इसे आगे बढ़ाया जाना है या नहीं। यह केंद्र सरकार पर निर्भर करेगा। खाद्य आपूर्ति सचिव सी पालरासू ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वैक्सीन के लिए पीएम ने दी है शाबाशी
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज में हिमाचल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शाबाशी मिली है। अब सरकार की ओर से गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करने का यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें