फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव: ऊना, पालमपुर और कुल्लू में रैली करेंगे पीएम मोदी

Sun, 05 Nov 2017 08:40 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल में तीन जनसभाएं करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले सुबह 10.30 बजे ऊना के इंदिरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद पालमपुर में कृषि विवि के ग्राउंड में चुनावी जनसभा करेंगे। तीसरी जनसभा कुल्लू के ढालपुर मैदान में होगी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट जाएंगे। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। वे एक ही दिन प्रचार करेंगे। वे पांवटा, चंबा और नगरोटा बगवां में प्रचार करेंगे। पहली रैली 11.00 बजे पावंटा में होगी। दूसरी 1.15 बजे चंबा और तीसरी दोपहर बाद 3.00 बजे नगरोटा बगवां में होगी।

सोनिया गांधी का हिमाचल चुनावी दौरा रद्द हो गया है। इसके चलते राहुल गांधी एक दिन में तीन रैलियां करेंगे। पावंटा में यह रैली एमसी मैदान में होगी। चंबा जिले में यह रैली चंबा के चौगान और नगरोटा में गांधी मैदान में होनी तय हुई है।
विज्ञापन


छह नवंबर को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रामपुर के दत्तनगर में 10:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नाचन के कनेड़ और कांगड़ा के फतेहपुर में जनसभाएं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें