फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल टच के साथ पीएम मोदी ने दिया नया नारा, बोले- फिर एक बार, चार की चार

Tue, 14 May 2019 11:44 AM IST
Krishan Singh राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलन के ठोडो मैदान में रैली के दौरान लोकल टच के साथ... फिर एक बार, चार की चार का नया नारा दे गए। उन्होंने मंच से जवानों, युवाओं और किसानों का जिक्र कर लोगों के दिलों को छूने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


पीएम ने कहा ‘कांग्रेस मुझे गालियां निकालती है लेकिन मैंने भी सोलन का मशरूम खाया है। इसलिए यह चौकीदार डरने वाला नहीं।’ प्रधानमंत्री की जनसभा का लंबा इंतजार भी ठोडो मैदान में मौजूद लोगों का जोश ठंडा नहीं कर पाया।

उन्होंने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को साधने के साथ हिमाचल के लोगों का दिल जीतने की कोशिश की। करीब एक घंटा देरी से मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने पुराने दिनों को याद कर अपना संबोधन शुरू किया तो भीड़ में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मोदी-मोदी केे नारे लगने शुरू हो गए।

विज्ञापन

पहली बार मतदान के लिए तैयार युवाओं को सदी के निर्माता की संज्ञा दी

- फोटो : अमर उजाला
मोदी ने किसान और जवान दोनों की बात की। अपने शब्दों से शिमला संसदीय क्षेत्र में तैयार होने वाली प्रमुख फसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने सेब, टमाटर, शिमला मिर्च और अदरक के साथ आधुनिक हो चुकी सोलन की सब्जी मंडी का जिक्र किया।

पहली बार मतदान के लिए तैयार युवाओं को उन्होंने सदी के निर्माता की संज्ञा दी। पीएम मोदी का सोलन में दो बजे पहुंचने का कार्यक्रम था। ठोडो मैदान में उनका संबोधन करीब ढाई बजे से शुरू होना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर करीब सवा तीन बजे सोलन पहुंचा। 
विज्ञापन

भीड़ का जायजा लेने को भरी मैदान के ऊपर उड़ान

- फोटो : अमर उजाला
भीड़ का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर ने ठोडो मैदान के ऊपर से उड़ान भरी। प्रधानमंत्री तीन बजकर 31 मिनट पर मंच पर पहुंचे और बिना रुके संबोधन शुरू कर दिया। पीएम मोदी के जनसभा स्थल तक पहुंचने से पहले ठोडो मैदान में तिल धरने की जगह नहीं बची थी। 

छठी मंजिल पर बैठे लोगों को संबोधित कर रहा हूं
पीएम ने सेना का जिक्र करते हुए रक्षा सौदों और बुलेट प्रूफ जैकेट न देने जैसे मसले भी छेड़े। साथ ही कहा कि उन्होंने इस बार शिमला संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार भी एक पूर्व फौजी को ही बनाया है। खचाखच भरे ठोडो मैदान को देखकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे छह मंजिलों में बैठे लोगों की सभा को संबोधित कर रहा हूं।

पीएम बोले- मनोहर की दुकान से खरीदा करते थे चने
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान सोलन के मॉलरोड पर चहलकदमी करते समय चने खाने के दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि वे मॉलरोड पर सैर करते समय मनोहर की दुकान से चने खरीदा करते थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें