आजाद इस दिन सुबह 11.30 बजे शिमला पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन भी करेंगे। महेंद्र चौहान ने बताया कि ठियोग में एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी की रैली रद्द हो गई है।
ऐसे में अब ठियोग के पोटेटो ग्राउंड में 14 मई को दोपहर बाद दो बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की चुनावी जनसभा होगी।
ये नेता पहले सुंदरनगर में प्रियंका की चुनावी रैली में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रियंका दिल्ली लौट जाएंगी। कांग्रेस के स्टार प्रचारक अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ठियोग जनसभा में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से ठियोग पहुंचेंगे।