फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: कहलूरा री बंदले धारा पर हाइड्रो कॉलेज कन्ने थल्ले एम्स होणा एथी री पहचाण

Wed, 05 Oct 2022 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पीएम मोदी ने कहलूरी बोली में कहा- कहलूरा री बंदले धारा पर हाइड्रो कॉलेज कन्ने थल्ले एम्स एथी री पहचाण होणे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : https://twitter.com/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के लुहणू मैदान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभार समारोह में  अपने भाषण की शुरुआत शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के जयकारे से की। प्रधानमंत्री ने बिलासपुर की कहलूरी बोली में देवी देवताओं को प्रणाम किया। कहा-जय माता नयना देविया री, जय बजिया बाबे री, बिलासपुर वालेयो अज आऊं धन्य होई गया।

विज्ञापन


अज मिंजो दशहरे रे इस पावन मौके पर माता नयना देविया रे आशीर्वादा ने तुसां सारेया रे दर्शण करने रा सौभाग्य मिलेया। तुसां सारायां जो मेरी राम-राम, कन्ने एम्स री बड़ी-बड़ी बधाई। इसके बाद फिर कहलूरी बोली में कहा- कहलूरा री बंदले धारा पर हाइड्रो कॉलेज कन्ने थल्ले एम्स एथी री पहचाण होणे।

इस बीच जनसभा में उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाईं। बिलासपुर शहर से नाता जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब मैं, नड्डा और धूमल यहां बाजार में पैदल टहलते थे। बहुत बड़ा रथ यात्रा का कार्यक्रम लेकर भी यहां से गुजरे थे। अनेक बार उनका यहां आना हुआ। आप लोगों के बीच रहना हुआ। उन्होंने नड्डा को बिलासपुर का बेटा कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें