उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर समारोह के लिए पुलिस मैदान को फाइनल किया गया है। एचपीसीए स्टेडियम में रैली होने की सूरत में हिमाचल और तमिलनाडु के बीच 22 दिसंबर से शुरू होने वाला रणजी मैच शिफ्ट करना पड़ना था।
अब रैली पुलिस मैदान होने के कारण रणजी मैच धर्मशाला से शिफ्ट नहीं होगा। धर्मशाला रैली में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से 30 हजार लोग जुटाने का लक्ष्य दिया है।
जयराम सरकार के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली में विभिन्न विभाग पहुंचाएंगे। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।