मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाया कि उनकी ओर से जो बातें सुझाई गई हैं, हिमाचल प्रदेश में इस पर नई ऊर्जा के साथ काम होगा। प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से डाक्यूमेंट्री भी दिखाई।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की बर्र्बादी न होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम सरकार की पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वैक्सीन की शीशी में 11 डोज होती हैं। अगर सभी 11 डोज लगाई जाती हैं तो 10 फीसदी खर्चा कम हो जाता है। प्रदेश में -2.25 वैक्सीन की खराब हुईं, जो न के बराबर है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाया कि उनकी ओर से जो बातें सुझाई गई हैं, हिमाचल प्रदेश में इस पर नई ऊर्जा के साथ काम होगा। प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से डाक्यूमेंट्री भी दिखाई। इसमें बताया गया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वैक्सीन को लेकर कड़ी मेहनत करके पहला स्थान प्राप्त किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी वर्चुअल संवाद में जुड़े रहे।
विज्ञापन
30 नवंबर तक लगा दी जाएगी 18 साल से ऊपर के लोगों को दूसरी डोज
- मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाने में हिमाचल देश में पहले नंबर पर आया है। वैक्सीनेशन की दूसरी डोज को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 30 नवंबर तक 18 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को दूसरी डोज लगा दी जाएगी। यह लक्ष्य पूरा होगा। इसमें भी हिमाचल देश पहले नंबर पर रहेगा।
पीएम ने स्वास्थ्य टीम, आंगनबाड़ी और पंचायती संस्थाओं को दी बधाई
संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम सरकार, स्वास्थ्य टीम, आंगनबाड़ी, पंचायतीराज संस्थाओं को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल पहाड़ी राज्य है। यहां की भौगोलिक स्थिति काफी भिन्न है। हिमाचल में वैक्सीन को लेकर अच्छा काम हुआ है।