फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की फर्स्ट लेडी को पीएम मोदी ने दिया ये तोहफा तो बढ़ गई डिमांड

Sun, 02 Jul 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तोहफा देने के बाद मंडी के ब्रेसलेट को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। बाजार में चांदी के इस ब्रेसलेट की मांग बढ़ गई है। हालांकि, इसकी कीमत पर जीएसटी का कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन



लेकिन नेशनल मीडिया में चर्चा में आने के बाद बाजार में इसकी मांग में कुछ हद तक इजाफा हुआ है। ब्रेसलेट की कीमत दो से चार हजार रुपये के बीच है।

एंटिक पीस में इसकी कीमत सामान्य से दोगुना है। 40 से 80 ग्राम के इस ब्रेसलेट की कीमत सामान्य में दो से चार हजार रुपये तक है, जबकि एंटिक पीस की कीमत लगभग आठ हजार तक है। 
विज्ञापन

हाथ से बनाए जाने वाले ब्रेसलेट पर नहीं दिखा जीएसटी का कोई असर

प्रदेश में किन्नौर में यह भी इस तरह का ब्रेसलेट बनाया जाता है, लेकिन उसकी बनावट और मंडी के ब्रेसलेट की बनावट में काफी अंतर है। हाथ से बनने वाले इस ब्रेसलेट को मंडी के सर्राफ व्यापारी प्रदेश और बाहरी राज्यों में सप्लाई करते हैं।

सर्राफ कारोबारी भगवंत सिंह कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने मंडी के ब्रेसलेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है। नेशनल मीडिया में सुर्खियां मिलने से बाजार में युवतियों और महिलाओं में भी इसकी मांग में इजाफा हुआ है।

एक माह में पहले 120 से 130 ब्रेसलेट काउंटर पर बिकते थे। दिन में यह आंकड़ा पांच तक ही पहुंचता था, लेकिन अब दिन में लगभग दस ब्रेसलेट बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जिले के सर्राफ कारोबारियों के साथ जिले के बाहरी कारोबारियों को भी यह ब्रेसलेट सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें