फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ही रोक दिया भाजपा का रथ, पूर्व विधायक मुर्दाबाद के लगे नारे

Sun, 02 Jul 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी/सलौणी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा को अपने ही कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर रोक दिया। इससे बड़सर (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) भाजपा में गुटबाजी सबके सामने उजागर हो गई। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और किसान मोर्चा नेता जुगल किशोर के समर्थकों के बीच रथयात्रा पर सवार होने को लेकर खूब गहमागहमी हुई।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर और श्री नैनादेवी के विधायक एवं हमीरपुर प्रभारी रणधीर शर्मा समेत पार्टी के बड़े नेताओं को समर्थकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। काफी देर के बाद भी जब रथ को बीच सड़क में रोके रखा तो लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने माहौल को शांत करवाया।

रथ से उतार दिया किसान मोर्चा नेता

समर्थकों की जिद्द के बाद भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुगल किशोर को रथ में बिठा लिया गया। लेकिन महज 400 मीटर की दूरी पर ही उन्हें रथ से उतार भी दिया। इसकी हर ओर खूब चर्चा है। शनिवार को भाजपा परिवर्तन रथयात्रा बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई।

रैली के सलौणी पैट्रोल पंप के नजदीक पहुंचते ही भाजपा के दो गुटों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिवर्तन रैली के दौरान रथ पर पहले से सवार पूर्व विधायक बलदेव शर्मा को भी मुर्दाबाद के नारों का सामना करना पड़ा। ढटवाल क्षेत्र से भाजपा समर्थित सैकड़ों लोग किसान मोर्चा नेता जुगल किशोर को रथ पर चढ़ाने पर अड़ गए।

पूर्व विधायक के खिलाफ जुगल समर्थकों की नारेबाजी

परंतु सांसद अनुराग ठाकुर के साथ पहले से ही रथ पर सवार पूर्व विधायक को यह पसंद नहीं था। जुगल को रथ पर चढ़ाने से इनकार करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ को रोक दिया।

पूर्व विधायक बलदेव के विरोध के बावजूद जुगल किशोर को रथ पर बिठा लिया गया। लेकिन जुगल किशोर को करीब 400 मीटर के बाद रथ से उतार दिया गया।  इस मामले में पूर्व विधायक और किसान मोर्चा नेता मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को अब तैयार नहीं हैं।

ऊहल प्रोजेक्ट में फैले भ्रष्टाचार सत्ता में आते ही जांच: धूमल

लडभड़ोल (मंडी)। जिस सरकार का मुखिया का मुंशी जेल में रहा हो, उस मुख्यमंत्री से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। लडभड़ोल में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने वीरभद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। धूमल ने कहा कि ऊहल प्रोजेक्ट में फैले भ्रष्टाचार की सत्ता में आते ही छानबीन की जाएगी।

कहा कि प्रदेश सरकार अब कुछ दिनों कि मेहमान है। भाजपा सत्ता में आते ही सबसे पहला रूसा प्रणाली को खत्म करेगी। बिना मूलभूत सुविधाओं के चलते इसे लागू नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी है। प्रदेश सरकार की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र ने सूबे को 63 एनएच को मंजूर किए हैं।

इन एनएच की डीपीआर के लिए 229 करोड़ का प्रावधान किया है। लेकिन कांग्रेस सरकार जानबूझ कर डीपीआर नहीं बना रही। परिवर्तन रथयात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब प्रदेश में सत्ता बदलाव का संकेत है। इससे पहले जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने पूर्व सीएम का शॉल व टोपी देकर स्वागत किया।

वहीं, सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी जनसभा को संभोधित किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री राम सिंह, वरिष्ठ नेता कश्मीर सिंह राजपू, दलीप राणा, सूरत ठाकुर, पंकज जम्वाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चंबा में शाह, हमीरपुर में योगी करेंगे रथ यात्रा का समापन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ - फोटो : File Photo
प्रदेश में चल रही भाजपा की परिवर्तन रथयात्राओं के समापन के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। अमित शाह कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथयात्रा का चंबा तो योगी आदित्य नाथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रथयात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे।

लिहाजा, इन परिवर्तन रथयात्राओं के समापन के बहाने प्रदेश में भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा ने कहा कि आठ जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंबा में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में भाजपा रथयात्रा का समापन करेंगे।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सुंदरनगर में चार जुलाई को मंडी संसदीय क्षेत्र, पांच जुलाई को मध्यप्रदेश

के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिमला संसदीय क्षेत्र की यात्रा का समापन नाहन में करेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथयात्रा का समापन चिंतपूर्णी में होगा। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह तीन, चार और पांच जुलाई को चंबा जिलों की जनसभाओं में साथ रहेंगे।

मिश्रा ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की यात्रा 12 विस क्षेत्रों में अपनी यात्रा पूरी कर चुकी है। यह यात्रा 80000 लोगों से सीधा संवाद कर चुकी है। करीब 112 स्थानों पर यात्रा का स्वागत हुआ। इसमें अभी तक श्रीपाद नायक, शांता कुमार, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार धूमल, जेपी नड्डा, सतपाल सत्ती और जम्मू-कश्मीर के वन मंत्री लाल सिंह चौधरी का नेतृत्व मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें