फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल की पहाड़ियों पर पुलिस का पहरा, एसपीजी ने की सोलंगनाला-सीसे हेलीपैड की रेकी

Tue, 29 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
पुलिस का पहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामरिक महत्व वाले मनाली-लेह मार्ग पर बनी 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। टनल के उद्घाटन के लिए तीन अक्तूबर को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जिला कुल्लू की सीमाओं को सील कर दिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी है। पुलिस टुकड़ियां मोदी के जनसभा स्थल सोलंगनाला तथा अटल टनल रोहतांग के पास वाली पहाड़ियों पर पहरा दे रही हैं। मनाली से लेकर सोलंगनाला व टनल के साउथ पोर्टल तक पुलिस की तैनाती की गई है। रोहतांग के लिए 30 सितंबर से कोई भी पर्यटक वाहन नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन


सेना की कानवाई और अन्य जरूरी सामन के ट्रक व निगम की बसें ही नियमित रूप से चलेंगी। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने सभी थानों व चौकी प्रभारियों को अपने इलाकों में रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सोलंगनाला व टनल की ओर जाने वाली सड़क पर वशिष्ठ और पलचान में नाके लगा दिए हैं। सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि सोलंगनाला और टनल के नजदीक की चोटियों पर पुलिस की तैनाती कर दी है। 30 सितंबर से रोहतांग के साथ अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के साथ अन्य लोगों की आवाजाही नहीं होगी। कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति जिले के भीतर सहित लद्दाख की सीमाओं पर पुलिस ने पहरा कड़ा कर दिया है।  

विज्ञापन

एसपीजी ने की सोलंगनाला, सीसे हेलीपैड व टनल की रेकी 

- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए एसपीजी के 60 से अधिक कमांडो मनाली पहुंच गए हैं। सोमवार को एसपीजी की टीमों ने मनाली से लेकर अटल टनल तक कई जगहों पर रेकी की है। एसपीजी ने मनाली के सासे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया, जहां तीन अक्तूबर को सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकाप्टर लैंड करेगा।  इसके अलावा एसपीजी ने मोदी की जनसभा स्थल सोलंगनाला सहित अटल टनल रोहतांग पहुंची जहां एसपीजी ने बारीकि से निरीक्षण कर बीआरओ के अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अलावा एसपीजी ने जिला प्रशासन और कुल्लू पुलिस के साथ भी बैठक की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एसपीजी टनल को अपने कब्जे में लेगी और तीन अक्तूबर तक टनल की सुरक्षा एसपीजी के हवाले होगी।

वहीं मोदी के दौरे के लिए एसपीजी का आना जारी है। रविवार रात करीब नौ बजे जहां एसपीजी के करीब तीन दर्जन जवान वोल्वो से मनाली पहुंचे। वहीं मंगलवार को भी दो दर्जन से अधिक अधिकारी व जवान मनाली पहुंच गए हैं। 29 सितंबर को भी एसपीजी की एक टीम मनाली पहुंचेगी। वहीं मंगलवार को बीआरओ के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह भी मनाली पहुंचे रहे हैं। इसके अलावा सेना का एक हेलीकाप्टर भी मनाली पहुंच गया है। जिससे एसपीजी हेलीपैडों में लैंडिंग ट्रायल कर सकते हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें