डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। हाईवे पर दरारें पड़ने के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एनएचएआई की टीम के निरीक्षण के बाद ही यहां ट्रैफिक बहाल हो सकेगा। मंगलवार सुबह ही मार्ग खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, पुलिस ने सूचना जारी करते हुए लिखा है कि शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग -5 वाकनाघाट के पास बंद हो गया है। असुविधा से बचने के लिए आप लोग वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें, जैसे कुफरी से कंडाघाट, मैहली से कंडाघाट वाया जुंगा, टूटू से कुनिहार चुन सकते हैं। शिमला से निकल चुके माल वाहक वाहन सड़क बहाल होना का इंतजार करें।