फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को लेकर तैयारियों में जुटी हिमाचल सरकार

Wed, 01 Sep 2021 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार ने 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को पार करते हुए करीब 55 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह सितंबर को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और लाभार्थी से संवाद कर सकते हैं। प्रदेश सरकार इसकी तैयारियों में जुट गया है। प्रदेश में अभी तक 32.5 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। छह सितंबर तक यह अभियान 40 फीसदी तक पहुंच सकता है। प्रदेश सरकार वैक्सीन की दूसरी डोज में भी देश में पहले नंबर पर आने की तैयारी में जुटी है। उपायुक्तों को इस बारे कहा गया है। संवाद की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य सचिव ने सचिवालय में अधिकारियों की बैठक भी ली।  

विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार ने 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को पार करते हुए करीब 55 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। सरकार ने नवंबर तक दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। अब तक प्रदेश में 17 लाख 49 हजार लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है, जो 32.5 फीसदी है। 18 साल और इससे ज्यादा उम्र वालों की जनसंख्या में यह लक्षित लोग इसलिए बढ़ गए हैं चूंकि प्रदेश में दस साल में जनसंख्या भी बढ़ गई है। बाहरी राज्यों के मजदूर और अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में करीब 7 लाख वैक्सीन की डोज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें