फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे चंबा के लिल्ह कोठी कॉलेज का शिलान्यास

Thu, 31 Jan 2019 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चंबा के मॉडल कॉलेज लिल्ह कोठी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। लिल्ह कोठी को मॉडल कॉलेज बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 12 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इसकी पहली किस्त छह करोड़ जारी कर दी है।

विज्ञापन


35 बीघा भूमि में मॉडल कॉलेज का परिसर बनाया जाएगा। कॉलेज में सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी लिल्ह कोठी कॉलेज के मॉडल बनने से लाभान्वित होंगे।

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के दूसरे चरण के तहत लिल्ह कोठी कॉलेज को मॉडल बनाया जा रहा है। तीन फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करीब 60 मॉडल कॉलेजों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इसी कड़ी में हिमाचल के लिल्ह कोठी कॉलेज का शिलान्यास भी होगा। केंद्र सरकार से इस बाबत हिमाचल सरकार को पत्र मिल गया है। प्रदेश में सराहां, रिकांगपिओ, कोटखाई और चंबा कॉलेज को भी मॉडल कॉलेज का दर्जा दिया गया है।

लिल्ह कोठी कॉलेज का निर्माण 35 बीघा भूमि पर होगा। रूसा के पहले चरण में लिल्ह कोठी को मॉडल कॉलेज का दर्जा दिया गया था, लेकिन भूमि नहीं मिलने के चलते मामला लटक गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें