फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: युवा विजय संकल्प रैली के लिए हिमाचल सरकार ने झोंकी ताकत, प्रदेशभर से लगेंगी 2,500 बसें

Wed, 21 Sep 2022 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मुख्य सचिव आरडी धीमान और डीजीपी संजय कुंडू ने बुधवार को रैली स्थल पड्डल में व्यवस्था जांची। वहीं कांगणी हेलिपैड और रैली स्थल का एसपीजी ने भी निरीक्षण भी किया। देर शाम तक सीएम के साथ नेताओं और अधिकारियों का बैठकों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
युवा विजय संकल्प रैली के लिए सजा पड्डल मैदान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 24 सितंबर को प्रस्तावित युवा विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो घंटे रुकेंगे। 11 बजे प्रधानमंत्री का हेलिकाप्टर कांगणी हेलिपैड पर उतरेगा। उसके बाद पीएम गाड़ी से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। चुनावी शंखनाद के बाद एक बजे तक पीएम की वापसी होगी। इस रैली में करीब एक लाख युवा हिस्सा लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम जयराम समेत हिमाचल का शीर्ष नेतृत्व तैयारियों के लिए मंडी में डेरा जमाए हुए है। मुख्य सचिव आरडी धीमान और डीजीपी संजय कुंडू ने बुधवार को रैली स्थल पड्डल में व्यवस्था जांची। वहीं कांगणी हेलिपैड और रैली स्थल का एसपीजी ने भी निरीक्षण भी किया। देर शाम तक सीएम के साथ नेताओं और अधिकारियों का बैठकों का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


प्रदेशभर से लगेंगी 2500 सरकारी और निजी बसें 
प्रदेश भर से युवाओं को लाने और ले जाने के लिए करीब 2500 सरकारी और निजी बसें लगेंगी। हर मंडल को निजी बस यूनियन पांच बसें अपनी ओर से मुहैया करवाएगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह खुद मंडी रैली के लिए बसों की व्यवस्था देखने के लिए डटे हैं। ऐसा हो सकता है ट्रैफिक प्लान ट्रैफिक प्लान पर जल्द मुहर लगने वाली है। बताया जा रहा है कि लाहौल-स्पीति, कुल्लू-मनाली, बालीचौकी, सराज और पंडोह की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियां भ्यूली चौक पर सवारियां उतारेंगी और वापस बिंद्रावणी में पार्क होंगी।

वापसी में बसें भ्यूली चौक में आकर सवारियां अपनी-अपनी गाड़ियों में बिठाएंगे। चंबा, कांगड़ा, जोगिंद्रनगर, पधर व कटौला की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियां नए विक्टोरिया पुल के पास सवारियां उतारेंगी और पुल के दाहिनी तरफ ब्यास नदी के किनारे पार्क होंगी। वापसी में नए विक्टोरिया पुल के पास से ही सवारियां अपनी-अपनी गाड़ियों में बिठाएंगे। चंडीगढ़, बिलासपुर, शिमला, सुंदरनगर आदि से आने वाली गाड़ियां ट्रक यूनीयन (बाईपास) के पास सवारियां उतारेंगी। यहां से यू टर्न लेकर सब्जी मंडी की तरफ नए बाईपास के पास पार्क होगी। इसमें कुछ आंशिक बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन


पूरे शहर में सीसीटीवी से निगरानी, स्नाइपर्स रहेंगे तैनात
पूरा मंडी शहर सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा, तो डॉग स्क्वायड टीम सहित अन्य सुरक्षा संबंधी उपकरण मौजूद रहेंगे।  इसके साथ ही मंडी शहर के 5 किलोमीटर दायरे में पुलिस 5 ड्रोन कैमरा के माध्यम से हर गतिविधि पर अपनी नजर रखेगी। पूरे शहर को 11 सेक्टर में बांटा गया है। करीब दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। अतिरिक्त बटालियन भी मंगवा ली गई है। वहीं, रैली स्थल के इर्द गिर्द स्नाइपर्स तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें