स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लालकिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच की सजावट इस बार सोलन के विशेष फूलों से होगी। फूलों की खेती के लिए मशहूर सोलन जिले में चायल के साथ लगते महोग गांव से यह फूल दिल्ली भेजे जाएंगे। स्थानीय पुष्प उत्पादक ओम प्रकाश को इस बार 15 अगस्त के लिए चार पेटी गोल्डन सूरजमुखी का विशेष आर्डर मिला है। इन फूलों के तैयार होने में अभी वक्त है। ऐसे में 100 गोल्डन सूरजमुखी फूल दिल्ली भेजे जाएंगे। कल ही इन फूलों की कटाई की जाएगी। फ्लोरीकल्चर में रजत पदक विजेता ओम प्रकाश ने बताया कि लंबे समय के बाद कर्सेेंटियम, गुलदाऊदी, यूस्टोमा तथा यूस्टोफिला की भी डिमांड आई है।