फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Shimla Visit: मोदी की रैली के दौरान जिलों में रहेंगे कई कैबिनेट मंत्री, शिमला में 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Wed, 18 May 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला के रिज मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। इस रैली के लिए 50 हजार लोगों का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी की शिमला में होने जा रही रैली के दौरान जयराम कैबिनेट के कई मंत्री जिलों में ही रहेंगे। सभी मुख्य कार्यक्रम में शिमला में नहीं होंगे। यह बात सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को हुई एक वर्चुअल बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने कम समय में तीन बार हिमाचल आएंगे। वे शिमला, चंबा और धर्मशाला आएंगे। ये हिमाचल प्रदेश के सौभाग्य की बात है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला के रिज मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। इस रैली के लिए 50 हजार लोगों का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में रिज, लेडीज पार्क और माल रोड पर जनता और कार्यकर्ताओं उपस्थित रहेंगे। तीन से चार एलईडी लगाएंगे, जहां प्रधानमंत्री को देखा और भाषण सुना जा सकेगा। रैली को सफल बनाने में भाजपा के 27 मंडल शामिल होंगे। मंडलवार लक्ष्य निर्धारित कर लाया गया है। यह रैली ऐतिहासिक होगी और दुनिया भर में संदेश देगी।

विज्ञापन


वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह चुनावी साल है और हिमाचल व गुजरात में कई बड़े कार्यक्रम होंगे। वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने प्रधानमंत्री का तीन बार स्वागत करने का यह शानदार अवसर मिला है। शिमला में रैली विशाल होगी और प्रधानमंत्री इस अवसर पर लगभग 17 लाख लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन समेत केंद्र सरकार की 11 प्रमुख योजनाओं पर फोकस करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे जिलेवार कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जहां 500 लोग एलईडी पर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सुनेंगे और देखेंगे। वे मंत्री को जिला परिषद और वार्ड पंच सहित स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ 11 जिलों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला से देश के सभी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। वे प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। इस बैठक में 27 मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री राकेश जमवाल और त्रिलोक जमवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें