फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Shimla Rally: शहर में जाम से परेशान हुए लोग, 172 किमी का सफर कर रैली में पहुंचे 101 साल के तिलकूराम

Tue, 31 May 2022 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए युवाओं के साथ बुजुर्ग भी शिमला पहुंचे थे। वहीं प्रधानमंत्री की रैली के लिए लोगों को शिमला ला रही एचआरटीसी की बसों के एक साथ टुटीकंडी क्रॉसिंग पहुंचने से मंगलवार सुबह अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
101 साल के तिलकूराम, शहर में ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए युवाओं के साथ बुजुर्ग भी शिमला पहुंचे थे। रामपुर के ज्योरी क्षेत्र की बधाल पंचायत के 101 वर्षीय तिलकूराम 172 किलोमीटर का सफर कर सोमवार रात ही बस से शिमला पहुंचे थे। मंगलवार सुबह मालरोड पहुंचे। यहां रोटरी टाउनहॉल के सामने खड़े होकर पीएम मोदी का रोड शो देखा। बोले, पहले वीरभद्र सिंह बड़े नेता थे, अब वे मोदी को पसंद करते हैं। 

विज्ञापन


टुटीकंडी क्रॉसिंग और खलीनी में जाम से लोग हुए परेशान
वहीं प्रधानमंत्री की रैली के लिए लोगों को शिमला ला रही एचआरटीसी की बसों के एक साथ टुटीकंडी क्रॉसिंग पहुंचने से मंगलवार सुबह अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। सुबह करीब 9:15 बजे टुटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग के एंट्री प्वाइंट के बाहर टूरिस्ट वोल्वो बस मुड़ने से जाम लग गया।  सड़क के एक ओर एचआरटीसी की शटल बसें और दूसरी और पुलिस की बसें खड़ी होने से यह समस्या पेश आई। इस दौरान आवाजाही करने वाले लोगों विशेषकर सैलानियों को परेशानी हुई।

यहां पुलिस कर्मियों के साथ व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्त्ताओं की भी तैनाती की थी। विधानसभा चौक से 103 टनल, रिपन अस्पताल से सब्जी मंडी लिंक रोड और लिफ्ट के पास रैली के लिए लोगों को लेकर आई एचआरटीसी बसें खड़ी होने से सड़क वन वे रही। रैली के लिए लोगों को लेकर आई एचआरटीसी की लंबी बसें खलीनी चौक पर मुड़ने से भी कुछ देर जाम भी लगा। डीसी आदित्य नेगी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के शिमला प्रवास के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रही। जिला प्रशासन तथा पुलिस की मुस्तैदी से कहीं भी जाम की समस्या पेश नहीं आई।
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ के लिए नहीं चली बसें, ग्रामीण रूटों पर भी किल्लत
एचआरटीसी ने मंगलवार को शिमला से चंडीगढ़ रूट पर अपनी बसें नहीं भेजीं। इस रूट पर पंजाब और हरियाणा रोडवेज की बसों पर ही दारोमदार रहा। हालांकि दिल्ली रूट पर सभी बसें भेजी गईं। ऊपरी शिमला और करसोग के ग्रामीण रूटों पर भी एचआरटीसी बसों की किल्लत रही। मंगलवार को ठियोग, कोटखाई, चौपाल, नेरवा, रामपुर और रोहड़ूू के लोकल रूटों पर भी लोगों को दिनभर बसें न मिलने से परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें