फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से और ढीली होगीं उद्योगपतियों की जेबें

Tue, 25 Mar 2014 12:37 PM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नए वित्त वर्ष में उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को अब अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी। उद्योग विभाग औद्योगिक प्लॉट की दरें दस फीसदी बढ़ाएगा। अप्रैल से कीमतें लागू होंगी।
विज्ञापन


सोलन समेत प्रदेश से पुरानी दरों का ब्योरा मांगा गया है। लिहाजा, अब अधिकारी बैठक में नई दरों की सूची तैयार कर जल्द ही जिला मुख्यालयों में जारी करेंगे। उद्योग स्थापित करने को प्लॉट दो श्रेणियों में आवंटित किए जाते हैं।

इसमें विकसित और अविकसित क्षेत्र शामिल हैं। मौजूदा समय में सोलन में 5000 और प्रदेश में करीब 30 हजार से अधिक छोटे-बडे़ उद्योग हैं। प्रतिवर्ष करीब 800 से 1000 उद्योग निवेश करते हैं।
विज्ञापन


60 औद्योगिक क्षेत्र हैं प्रदेश में

प्रदेश में सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए गए हैं। सबसे अधिक सोलन जिले में 13 क्षेत्र उद्योग स्थापित करने के लिए चिह्नित किए हैं।

कांगड़ा में 11, शिमला में 8, मंडी-ऊना में 6-6, चंबा में 5, हमीरपुर में 4, बिलासपुर और सिरमौर में 2-2 तथा लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में 1-1 क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें