फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंटर कॉलेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 41 टीमों के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Tue, 31 Oct 2023 12:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

एक साथ 41 टीमों के पहुंचने और दो दिनों में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता करवाने की पूरी प्लांनिंग को मेजबान कॉलेज और स्पर्धा के लिए तैनात ऑफिशियल को बदलने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के संजौली कॉलेज की मेजबानी में सोमवार को शुरू हुई एचपीयू की इंटर कॉलेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 41 टीमें भाग लेने पहुंची हैं। अब तक का आंकड़ा 26 टीमों के आगे नहीं बढ़ पाया था। एक साथ 41 टीमों के पहुंचने और दो दिनों में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता करवाने की पूरी प्लांनिंग को मेजबान कॉलेज और स्पर्धा के लिए तैनात ऑफिशियल को बदलने पर मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


आयोजकों को ऐसे में प्री क्वार्टर फाइनल के पहले और दूसरे चरण के मुकाबले करवाने को एक साथ तीन तीन कोर्ट लगाने पड़े। अब आयोजकों को पूरा भरोसा है कि तय की गई 31 अक्तूबर को ही प्रतियोगिता के क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले पूरे हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश विवि और प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने बीते कुछ वर्षों में कबड्डी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।  बीते वर्ष खेलो इंडिया, सीनियर नेशनल, नाॅर्थ जोन और आल इंडिया  इंटर यूनिवर्सिटी में सिल्वर मेडल जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें