फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दम तक साथी का इंतजार करते रहे ये जांबाज

Sun, 20 Apr 2014 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संकल्प संस्था और रिनेंस्टेंस थियेटर ग्रुप के सहयोग से शनिवार को गेयटी थियेटर में सैम्युअल बैकिट के नाटक ‘वेटिंग फॉर गोदो’ का मंचन किया गया।
विज्ञापन


मोहित त्रिपाठी के निर्देशन में प्रस्तुत यह नाटक दो बुजुर्गों और मंच के नायक गोदो पर आधारित है। कहानी में शुरू से अंत तक दो बुजुर्गों को भूख-प्यास की हालत में भी अपने साथी गोदो का कई दिनों तक इंतजार करते दिखाया गया।
विज्ञापन


दर्शकों को नाटक के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई कि जब तक इंसान के शरीर में सांस होती है तब तक उसके जीवन में आस बनी रहती है।

लक्ष्य गोयल, दीप कुमार, मोहित त्रिपाठी, सुपेश, और विश्वेश कुमार ने मुख्य कलाकारों की भूमिका निभाई।

नाटक में केदार ठाकुर, आशीष भागड़ा, हितेश भार्गव, रुपेश बाली, सोहन लाल, टीनू प्रिया, सुभाष शर्मा ने सहयोग किया। मेजर वी एस थापा और रिटायर्ड आइएएस अधिकारी एस एम जोशी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


गेयटी थियेटर के प्रबंधक बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि रविवार को नाटक का पुन: मंचन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें