फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव वाकनाघाट: 725 युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री ने मौके पर सौंपे ऑफर लैटर

Fri, 06 May 2022 09:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)

सार

निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के प्लेसमेंट अभियान में 1582 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया, जिसमें करीब 725 युवाओं को रोजगार मिला। सबसे ज्यादा पैकेज सवा छह लाख का दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मौके पर सौंपे ऑफर लैटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सोलन जिले के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के प्लेसमेंट अभियान का शुभारंभ किया। इसमें 1582 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया, जिसमें करीब 725 युवाओं को रोजगार मिला। सबसे ज्यादा पैकेज सवा छह लाख का दिया गया। मुख्यमंत्री ने मौके पर युवाओं को ऑफर लेटर भी सौंपे। अभियान में लगभग 50 बड़ी कंपनियां शामिल हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियमन आयोग की ऑनलाइन सूचना प्रबंधन प्रणाली दिशा का भी शुभारंभ किया। इस प्रणाली के क्रियान्वयन से निजी विश्वविद्यालयों और संस्थानों से संबंधित जानकारी, स्टाफ, पाठ्यक्रम, सुविधाएं, डिग्री से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि प्रशिक्षण संस्थानों विद्यार्थी लाभांवित होंगे। 

विज्ञापन


प्लेसमेंट ड्राइव सराहनीय कदम: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त प्लेसमेंट अभियान एक सराहनीय कदम है, जो राज्य के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त करने में एक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने इस प्लेसमेंट ड्राइव में पंजीकृत उम्मीदवारों के साथ संवाद भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से बातचीत की। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने निजी कंपनियों में हिमाचल के युवाओं को कम से कम 80 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित किया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर में ही अपनी पसंद की रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। इस अवसर पर नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक, आयोग के सदस्य डॉ. शशिकांत शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें