फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल बोले 2016 में कभी भी हो सकते हैं विस चुनाव

Sun, 18 Oct 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नवरात्र के उपलक्ष्य पर जमलीधाम गौशाला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इस मौके पर इलाके की दो दर्जन गांवों से 108 कन्याओं को मंदिर बुलाकर उनका पूजन किया गया। यहां उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि पिछले तीन साल से भाजपा काफी कठिन दौर से गुजरी है।
विज्ञापन


लेकिन कार्यकर्ताओं के हौसले से लगातार आंदोलन करते हुए पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अगले दो महीने पंचायतों में चुनाव होने वाले हैं, जो विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल होगा। धूमल ने कहा कि 2016 में कभी भी विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। इसलिए संगठन अपने स्तर पर अपने लक्ष्य तय करे और संभावित उम्मीदवार जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाएं।

आगामी समय में होने वाले विधानसभा और पंचायत चुनावों की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को आज से ही कमर कसनी होगी ताकि भाजपा हमीरपुर में पांचों सीटों पर जीत हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हर स्तर पर भ्रष्टाचार से घिरी हुई है और प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विमला कश्यप ने गौशाला में विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व जिला अध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, राकेश ठाकुर, कमल नयन, आदर्शकोत, विजय, वीरेंद्र, कप्पा, आशा रानी और अजय शर्मा आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें