फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम धूमल की धर्मशाला कोर्ट में पेशी

Sun, 26 Oct 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को सोसाइटी से कंपनी बनाने को लेकर दर्ज एफआईआर नंबर 12/2013 मामले में सोमवार को धर्मशाला कोर्ट में आरोपियों की पेशी होगी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ली थी। उनके अलावा एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा और जीएम कर्नल एचएस मन्हास को भी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट धर्मशाला से बेल मिली थी।

कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 27 अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा है। विजिलेंस के धर्मशाला पुलिस थाने में एचपीसीए के खिलाफ 1 अगस्त, 2013 को सोसाइटी से कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इस केस में एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सहित उनके भाई अरुण धूमल, सुरेंद्र ठाकुर, रणवीर सिंह वर्मा, पुष्पा देवी, हेम सिंह, आरएस कपूर, विशाल मरवाह, आरपी सिंह, प्रेम ठाकुर और भूपेंद्र सिंह आदि को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें