51 हजार के नकद इनाम से सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। पझौता घाटी के रोहड़ी में ब्रदर्ज इलेवन पीरन ट्राई टीम ने विजय इलेवन अलोटी को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ 51 हजार का नकद पुरस्कार जीता। विजयी टीम का गांव पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया।
11 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शिमला और सिरमौर जिले की 40 टीमों ने भाग लिया। इसमें सुधीर को मेन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बालर के खिताब मिजा। बेस्ट कीपर रणवीर ठाकुर और बेस्ट बल्लेबाज का खिताब ज्ञान सिंह को मिला। समापन समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रतिनिधि जबर सिंह और पझौता नर्सरी के मालिक प्रदीप हाब्बी ने की। पीरन ट्राई टीम की विजय टीम में कप्तान सुधीर के अतिरिक्त सचिन ठाकुर, यशवंत ठाकुर, संदीप, रणवीर ठाकुर, चक्षु वर्मा, रणजीत ठाकुर, अमित मेहता, बंटी ठाकुर, नीरज नेगी, रितिष ठाकुर और नीरज ठाकुर ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।