फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली पर्वतारोहियों ने किया कमाल, फतह की पीर पंजाल की सबसे ऊंची चोटी

Thu, 16 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
पाइन ग्रो स्कूल के पर्वतारोहियों ने पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी देऊ टिब्बा को फतह कर देशभर में अपना नाम रोशन किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के पाइन ग्रो स्कूल सोलन के पांच पर्वतारोहियों ने को-लिडर के साथ मनाली स्थित पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला की करीब बीस हजार फीट ऊंची चोटी देऊ टिब्बा को फतह कर प्रदेश और देशभर में अपना नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


देऊ टिब्बा पहुंचने वाले इस पांच युवकों में से चार हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले हैं। चोटी को फतह कर उन्होंने वहां पर स्कूल का झंडा लहरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पर्वतारोहियों के इस 11 सदस्यीय दल को दो जून को आईएमएफ अध्यक्ष एचएस ठाकुर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।

इस टीम में कुल 11 युवकों के अलावा को-लीडर और सात सदस्य तकनीकी स्टाफ के शामिल रहे। इस दल में शामिल सभी पर्वतारोही 14 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। 11 युवकों में से छह युवक चोटिल होने के कारण चोटी पर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


पांच युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और मन में कड़ी लगन के साथ उन्होंने को-लीडर विनीत ठाकुर के साथ 12 जून को सुबह छह बजे चोटी की ऊंचाई पर पहुंच कर स्कूल का झंडा लहराया। यह कार्यक्रम स्कूल की सिल्वर जुबली के अवसर पर आयोजित किया गया था। इसमें हिमालयन बैक पैकर शिमला ने सहयोग किया।
विज्ञापन

12 जून को टॉप पर पहुंचे पर्वतारोही, ये छात्र रहे शामिल

उन्होंने बताया कि दल के युवकों को इस दौरान अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। - फोटो : Demo pic
पर्वतारोहण दल के चोटी फतह कर लौटने के बाद बुधवार को सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए टीम लीडर लेफ्टिनेंट संजय सिंघा ने बताया देऊ टिब्बा चोटी को फतह करने के लिए इस अभियान दल में पाइन ग्रो स्कूल के 14-17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र आदित्य राज, प्रणय सिंह, करन युवराज, जसमेहर सिंह, हर्षदीप सिंह, अक्षित जैन, शौर्य, वनिज सिंगला, नवउदय कपूर, वैभव रतन और अदवित्या शर्मा रवाना हुए थे।

उन्होंने बताया कि दल के युवकों को इस दौरान अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने मन में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए चोटी को तमाम कठिनाईयों के बावजूद 12 जून को फतह किया।

उन्होंने बताया देऊ टिब्बा चोटी पर पहुंचने वालों में प्रणय सिंह, करन युवराज, हर्षदीप सिंह, शौर्य भारद्वाज तथा वनिज सिंगला शामिल थे। देऊ टिब्बा चोटी को फतेह करने वाले इन पर्वतारोहियों में एक युवक प्रणव सिंह सुंदरनगर का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें