फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिला राजाओं के दौर का 82 साल पुराना तोप का गोला

Wed, 15 Jun 2016 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
तोप के गोले पर 1934 वर्ष अंकित है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजाओं के शासनकाल में युद्घ में इस्तेमाल किए जाने वाला तोप का गोला मिलने से सराहां क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजाओं के शासनकाल के दौरान तोपों में इस तरह के गोले इस्तेमाल किए जाते थे।
विज्ञापन


दरअसल सराहां क्षेत्र में इन दिनों शिरगुल महादेव के पवित्र तालाब की सफाई का कार्य चल रहा है। देर शाम तालाब की सफाई की जा रही थी। दस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए।
विज्ञापन

3.5 फीट लंबा है तोप का गोला

पीतल का बना तोप का गोला 3.5 फीट लंबा है। - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तालाब की सफाई के दौरान पीतल का बना 3.5 फीट तोप का गोला मिला है। पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि तालाब की सफाई के दौरान मिले गोले की तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सराहां थाना प्रभारी रामचंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोले को कब्जे में लिया। गोले पर 1934 वर्ष अंकित है। हालांकि थाना प्रभारी रामचंद ने बताया कि गोले को म्यूजियम में रखा जाएगा। पुरातत्व विभाग की टीम से भी इसके लिए संपर्क किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें