फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding Pre World Cup: एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप में चीन और यूएसए के पायलट भी लेंगे हिस्सा

Tue, 01 Oct 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के पास नरवाणा में नवंबर में होने वाले धौलाधार एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2024 के लिए 12 देशों के 67 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। 
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के पास नरवाणा में नवंबर में होने वाले धौलाधार एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2024 के लिए 12 देशों के 67 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए 120 स्लाॅट रखे गए हैं।   रजिस्ट्रेशन करवाने वाले पैराग्लाइडर पायलट्स भारत सहित किंगडम ऑफ सऊदी अरब, मंगोलिया, स्पेन, कजाकिस्तान, ईरान, फ्रांस, मलेशिया, नेपाल, यूएसए, मैक्सिको और चीन से हैं। एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन 16 नवंबर से 20 नवंबर तक एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ हिमाचल प्रदेश और नरवाणा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सौजन्य करवाया जाएगा।  

विज्ञापन


   

एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के लिए एसोसिएशन भी तैयारियों में जुटी है। साथ ही पायलटों के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दी गई है। वहीं, नरवाणा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के मीडिया इंचार्ज मुनीष कपूर ने बताया कि धौलाधार एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2014 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई हैं। इस प्रतियोगिता में 120 स्लॉट प्रतिभागियों के लिए रखी गई है। इनमें से 12 देशों के 67 पायलटों ने पंजीकरण करवा लिया है। धौलाधार एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन से कांगड़ा में पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे।   कांगड़ा के पर्यटन स्थलों पर ऐसी गतिविधियां यहां के पर्यटन कारोबार को और विकसित कर रही हैं। वहीं, यहां के युवाओं के लिए भी रोजगार के कई रास्ते खुल रहे हैं। 
विज्ञापन

   डिजिटल तरीके से की जाएगी स्कोरिंग 
इस प्रतियोगिता में आयोजकों की ओर से डिजिटल तरीके से स्कोरिंग की जाएगी। इसके लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों को आयोजकों की ओर से प्रयोग किया जाएगा। इन आधुनिक उपकरणों में पेटपेड 2-एमिंग जीरो की शृंखला शामिल है, जिससे नए उच्च दृश्य सुरक्षा स्तर और बेस प्लेट जैसे सुंदर डिस्प्ले विकल्प भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें