पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग से गुरुवार दोपहर को फ्री फ्लाइट के तौर पर उड़ान भरने वाला पायलट संसाल गांव की ऊपर की पहाड़ियों में फंस गया। बाद में घटना की सूचना मिलने पर बीड़ से गए बचाव दल ने पायलट को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बीड़ तक पहुंचाया।
विज्ञापन
घटना में पायलट को मामूली चोटें आई हैं। उल्लेखनीय है कि टेंडम उड़ान के दौरान पायलट को कुछ देर आसमान में फ्लाई करने के बाद लैंडिंग साइट पर लैंड करना होता है, जबकि फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने पर पायलट दूर तक चले जाते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं।