फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला की पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग में पेड़ पर फंसा पायलट और गुजरात का पर्यटक, दोनों को आईं चोटें

Wed, 03 Nov 2021 08:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

  पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग पर गुजरात के पर्यटक को लेकर उड़ा एक पैराग्लाइडर पायलट हवा के तेज झोंके से संतुलन खोने के बाद पेड़ से अटक गया। इसके चलते दोनों को चोटें आई हैं। पेड़ पर अटके पायलट और पर्यटक को पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उतारा है। 
विज्ञापन
पेड़ पर फंसा पायलट और गुजरात का पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग पर बुधवार को एक और बड़ा हादसा होने से टल गया। गुजरात के पर्यटक को लेकर उड़ा एक पैराग्लाइडर पायलट हवा के तेज झोंके से संतुलन खोने के बाद पेड़ से अटक गया। इसके चलते दोनों को चोटें आई हैं। पेड़ पर अटके पायलट और पर्यटक को पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने बचाया। बुधवार को इंद्रूनाग साइट से पैराग्लाइडर पायलट ने गुजरात के पर्यटक के साथ टेंडम उड़ान भरी। इस दौरान पायलट लैंडिंग साइट की ओर जा रहा था तो तेज हवा के झोंके के चलते पायलट का संतुलन बिगड़ा। इस कारण पैराशूट दाड़नू के जंगलों में चीड़ के पेड़ पर फंस गया।

विज्ञापन


गौर रहे कि इससे पहले पिछले माह भी एक सहायक पैराग्लाडर को धक्का लगाती बार उसमें फंसकर हवा में उड़ गया था। इसके बाद थोड़ी दूर जाने के बाद वह करीब 400 मीटर ऊंचाई से नीचे गिर अपनी जान गंवा चुका है। अग्निशमन विभाग धर्मशाला के फायर ऑफिसर स्वरूप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दाड़नू में पैराशूट क्रैश होकर चीड़ के पेड़ पर अटक गया है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पायलट तथा पर्यटक का बचाया। सदर थाना धर्मशाला प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पायलट तथा पर्यटक सुरक्षित हैं। इस संबंध में कोई भी मामला थाना में दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें