फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में 40 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विश्वविख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी में दर्शन करने के​ लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु।  -संवाद
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को लगभग 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रविवार की छुट्टी होने से सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की कतार फ्लाईओवर को पार करते हुए पांच नंबर सेक्टर तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं को लाइनों में दर्शन करवाए गए। मंदिर के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में दर्शन करने के लिए भेजा। इससे भीड़ पर नियंत्रण बना रहा और श्रद्धालु आराम से माता के दर्शन करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं और सदाव्रत लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर न्यास के अधीक्षक अश्विनी कुमार ने समय-समय पर सुरक्षा कर्मियों को दिशानिर्देश दिए। होमगार्ड के इंचार्ज परमजीत ने बताया कि श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर भेजा गया। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीम राजकुमार ठाकुर के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं को लाइनों में मां के दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें