फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: कोरोना मरीजों के लिए 18 कमरों का होटल देने को तैयार विजेंद्र

Wed, 19 May 2021 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

समाज सेवक विजेंद्र धीमान अपना होटल कोविड मरीजों के लिए देने को तैयार हैं। उन्होंने सरकार से यह आग्रह भी किया है। उनके होटल में 18 कमरे हैं। 
विज्ञापन
समाज सेवक विजेंद्र धीमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के संकटकाल में कई लोग मददगार बने हैं। उपमंडल ज्वालामुखी के समाज सेवक विजेंद्र धीमान ने अपना होटल कोविड मरीजों के लिए निशुल्क देने का प्रशासन से आग्रह किया है, ताकि वहां पर उन लोगों को रखा जाए, जिनके पास आइसोलेशन के लिए जगह नहीं है। इसके अलावा यहां कोविड मरीजों को रखा जा सकता है, ताकि उन्हें अटैच टॉयलेट-बाथरूम वाले कमरे निशुल्क उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन


ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों को भी यहां पर रहने की व्यवस्था हो सकेगी। इस होटल में 18 कमरे हैं। इधर, ज्वालामुखी के गुम्मर क्षेत्र के गोगी टेंट हाउस के मालिक राम किशन गोगी ने क्षेत्र के सभी अस्पतालों के लिए अपने जेनरेटर कोरोना संकट काल के चलते निशुल्क देने की बात प्रशासन से कही है। इसके अलावा जहां पर टेंट आदि की व्यवस्था करनी हो, वहां पर वह इसके लिए भी सहयोग करने को तैयार हैं।

सेवानिवृत्त अध्यापकों घलोर से बाबूराम शर्मा और ज्वालामुखी से रामस्वरूप शास्त्री ने भी प्रशासन से आग्रह किया है कि जहां पर भी कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा के लिए किसी चीज की आवश्यकता हो, उन्हें बताया जाए। वह हर प्रकार से मदद करने के लिए तैयार हैं। चाहे राशन की जरूरत हो या किसी अन्य सामान की जरूरत हो उन्हें बताया जाए। वे इस कोरोना संकटकाल में मानवता की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें