प्राध्यापक संघ की मांग पर कुलपति सहमत
संघ का दावा, शिक्षा के उच्च स्तर में होगा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डाॅ. निहिल सारटा और अन्य पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में कॉलेज प्राध्यापकों के लिए पीएचडी की सीट तय करने की मांग की।
संघ ने दावा किया कि इस मांग पर कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने सहमति जताई। डॉ. निखिल सारटा ने कहा कि काॅलेज प्राध्यापकों के लिए पीएचडी की सीटें बढ़ाने की मांग हमारा संगठन लगातार करता आया है। इस मांग को कुलपति ने सुना और मान लिया है। कुलपति ने अगली एकेडमिक काउंसिल की बैठक के बाद इसकी अधिसूचना जारी करने की बात कही है। इस फैसले से जहां कॉलेज अध्यापकों का शोध और उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी वहीं उच्च शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा। अब कॉलेज के प्राध्यापकों पीएचडी के लिए निजी विश्वविद्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा।