फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ट्रहाई स्वास्थ्य केंद्र को मिलेगा नया भवन, 30 लाख की पहली किस्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ट्रहाई को जल्द नए भवन की सुविधा मिलेगी। भवन निर्माण के लिए सरकार की ओर से 30 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा।
कसुम्पटी कांग्रेस मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत पीरन के उपप्रधान अत्तर सिंह ठाकुर ने वार्ड सदस्यों के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की और पैसा जारी करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अत्तर सिंह ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पीएचसी भवन का लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है जिसकी निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है और मंत्री ने विभाग को टेंडर सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इससे भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप अप्रैल 2016 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने ट्रहाई गांव में इस पीएचसी का शुभारंभ किया गया था। अत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि नए भवन में चिकित्सक के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा से पीएचसी ट्रहाई में क्रसना लैब (डायग्नोस्टिक लैब) शुरू करने का भी आग्रह किया, ताकि स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए शिमला या सोलन न जाना पड़े और उन्हें घर के निकट ही परीक्षण की सुविधा मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में वार्ड सदस्य अर्चना ठाकुर, अनुराधा देवी और नारायण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें