फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में 87 फार्मासिस्टों की नियुक्ति

Thu, 18 Feb 2021 05:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 87 बैचवाइज फार्मासिस्टों को नियुक्तियां दी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के साथ इनके स्टेशन भी तय कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में फार्मासिस्टों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। कोविड के चलते स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी चल रही थी। हाईकोर्ट ने भी सरकार को इस संबंध में जवाब मांगा था। 

विज्ञापन


फार्मासिस्टों को 15 दिन के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। शिमला को सबसे ज्यादा 21 फार्मासिस्टों मिले हैं। कांगड़ा में 12, चंबा में 10, बिलासपुर 3, सोलन 7, हमीरपुर 2, सिरमौर 8, ऊना 1, किन्नौर 6, लाहौल-स्पीति में 5, मंडी में पांच फार्मासिस्टों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काफी हद तक फार्मासिस्टों की कमी दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के रिक्त पदों को भी भर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें