फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी नीट: 12 दिसंबर से शुरू होगी पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग

Tue, 11 Jan 2022 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इस काउंसलिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष कपिला ने बताया कि काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इससे अभ्यर्थियों के समय की बचत होगी। पीजी नीट में नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए भी इस बार छह सीटों पर काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में होने वाली पीजी नीट में नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए भी इस बार छह सीटों पर काउंसलिंग होगी। इसके अलावा आईजीएमसी में 131, टीएमसी में 90 और एमएमयू में भी 92 सीटों पर काउंसलिंग होगी। इस बार यह काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। काउंसलिंग आईजीएमसी करवाएगा। हालांकि पहले यह प्रक्रिया अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से करवाई जानी थी। पहले राउंड की काउंसलिंग 12 से 15 जनवरी तक चलेगी। पीजी काउंसलिंग एमडी, एमएम डिप्लोमा की ऑनलाइन काउंसलिंग के शेड्यूल के मुताबिक पहले राउंड की काउंसलिंग 12 से 17 जनवरी तक होगी।

विज्ञापन


इसी दौरान पंजीकरण और फीस ली जाएगी और कॉलेज की पसंद भी पूछी जाएगी। 18 और 19 जनवरी को आवेदनों की छंटनी की जाएगी। 20 और 21 जनवरी को कॉलेज का आवंटन कर दिया जाएगा। 
आईजीएमसी में कुल 131 में से 101 सीटें परमिटिड होंगी, जबकि टीएमसी में 90 सीटों में से 8 सीटें परमिटिड होंगी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज की छह के छह सीटें परमिटिड होंगी और एमएमयू की सभी सीटें परमिटिड होंगी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इस काउंसलिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष कपिला ने बताया कि काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इससे अभ्यर्थियों के समय की बचत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें