हिमाचल प्रदेश विवि ने कई पीजी कोर्स के नतीजे मंगलवार को घोषित किए हैं। इनमें एमए अर्थशास्त्र के पहले, तीसरे और चौथे सेमेस्टर, एमए हिंदी के पहले और तीसरे सेमेस्टर, एमए संस्कृत के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर के नतीजों के अलावा एमफिल इंग्लिश और पीएचडी इंग्लिश कोर्स वर्क के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं।
पीएचडी के लिए काउंसलिंग 15 मार्च को
हिमाचल प्रदेश विवि के बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी की सीटों में प्रवेश के लिए 15 मार्च को काउंसलिंग होगी। इसमें सत्र 2021-22 में दोनों पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में तीस या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र पात्र होंगे। विभागाध्यक्ष कार्यालय में होने वाली काउंसलिंग में छात्रों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज लाने होंगे।
एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश मेरिट की जारी
हिमाचल प्रदेश विवि के विधि विभाग में एलएलएल कोर्स में सत्र 2021-22 को प्रवेश की मेरिट जारी कर दी गई है। इस सूची में प्रवेश पाने वाले छात्रों को 11 मार्च को दोपहर दो बजे तक तय फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। फीस जमा न करवाने पर सीट को सूचि में वेटिंग में शामिल छात्रोें को आवंटित कर दिया जाएगा।