फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरकेएस की बैठक 9 को पैट स्कैन की दरें होंगी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार तक हो सकता है स्कैन का शुल्क
विज्ञापन

थ्री डी टेसला एमआरआई स्कैन 4 हजार तक होगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक 9 फरवरी को होगी। इसमें नई एमआरआई थ्री डी टेस्ला मशीन और कैंसर अस्पताल में लगाई गई करोड़ों की पैट सीटी स्कैन की दरों पर फैसला होगा।

डेढ़ साल के बाद स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता और स्वास्थ्य सचिव की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से यही अहम फैसले लिए जाने हैं। टेस्ट की दरों के लिए तैयार किए प्रस्ताव में अस्पताल में आने वाले आम मरीजों के स्कैन के लिए खर्च करने की क्षमता और पीजीआई की टेस्ट की दरों को ध्यान में रखकर ही निर्णय होना है। इसमें थ्री डी टेसला आधुनिक एमआरआई मशीन में तीन से चार हजार रुपये तक स्कैन की फीस तय की जा सकती है। पैट सीटी स्कैन मशीन में स्कैन की दर दस हजार रुपये तक हो सकती है। निजी लैब में यह शुल्क 20 से 25 हजार तक है। समिति आधी दरों पर इन दोनों टेस्ट की सुविधा देने पर निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में आईजीएमसी में लगी एमआरआई सिंगल टेसला मशीन की स्कैन की दरें 2700 से 3000 तक है। इसके अलावा रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल में लिए जाने वाले अन्य यूजर चार्जेज, कैंटीन की तय की गई दरों के अलावा अन्य नई सुविधाओं पर चर्चा होगी। बैठक में समिति के सभी सदस्यों के अलावा शिमला शहरी विधायक, स्थानीय पार्षद भी शामिल होंगी। इससे पूर्व 2024 में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई थी। इसके अलावा अन्य आवश्यक मामलों को निपटाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें