फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट की परीक्षाएं 30 से, पढ़िए पूरा शेड्यूल

Wed, 08 Apr 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक सहायक अध्यापकों की पहले वर्ष की परीक्षाएं 30 अप्रैल से होंगी। 30 को कोर्स नंबर 501, 6 मई को कोर्स नंबर 502, 8 को कोर्स नंबर 503, 11 मई को कोर्स नंबर 504, 12 मई को कोर्स नंबर 505 के पेपर होंगे।
विज्ञापन


विभाग ने प्रदेश में 18 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। प्रदेश के पैट 2 वर्षीय डिप्लोमा की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं देंगे। डीएलएड की प्रथम वर्ष की इन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में पैट भाग लेंगे। इससे पूर्व पैट की दो साल की ट्रेनिंग शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण निरस्त कर दी गई है।

एनआईओएस के नियमों के तहत ट्रेनिंग न होने से पैट की नियमितीकरण प्रक्रिया दो साल पीछे चली गई। शिक्षकों के विरोध के बावजूद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पैट को दूसरे साल की ट्रेनिंग के लिए सरकार ने अभी केंद्र से एक साल एक्सटेंशन की मांग की है। हालांकि, अभी तक केंद्र से इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में दूसरे साल की ट्रेनिंग को लेकर अभी स्थिति दुविधा में है।
विज्ञापन


14 को होगी प्रदेश स्तरीय बैठक
प्रदेश प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ ने परीक्षाओं से पहले 14 अप्रैल को शिमला में प्रदेश स्तरीय बैठक रखी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों और ब्लॉकों अध्यक्षों से 14 अप्रैल को बैठक में शामिल होने का आग्रह किया। संघ से प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन नेगी ने कहा कि बैठक में अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें