फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पालतू कुत्ते का पंजीकरण नहीं कराया तो नहीं मिलेगी एनओसी, नगर निगम ने दिए शहरवासियों को निर्देश

Fri, 29 Aug 2025 03:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Shimla News : नगर निगम की मासिक बैठक में फैसला लिया है कि 15 दिन में सभी लोगों को अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाना होगा। 
विज्ञापन
नगर निगम शिमला की मासिक बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाना अब अनिवार्य होगा। नगर निगम ने शहर में कुत्ते पालने वाले सभी लोगों को 15 दिन के भीतर पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। पंजीकरण न करने पर इन्हें दो हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा। कूड़ा शुल्क में यह जुर्माना राशि शामिल की जाएगी।

विज्ञापन




कुत्तों का पंजीकरण करवाने पर ही नगर निगम टैक्स, कूड़ा शुल्क आदि की एनओसी जारी करेगा। इसके बाद ही लोग नए भवन निर्माण और नक्शे के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा जो लोग कुत्ते बेचते हैं, उन्हें भी निगम से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। नगर निगम सदन में शुक्रवार को महापौर सुरेंद्र चौहान ने शहर में लावारिस कुत्तों की वैक्सीनेशन को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। इस दौरान पार्षदों ने शहर में पालतू कुत्तों का मामला भी उठाया। निगम प्रशासन ने कहा कि शहर में अभी तक करीब 160 पालतू कुत्ते ही पंजीकृत हैं। इनकी संख्या 1500 से ज्यादा है लेकिन लोग पंजीकरण नहीं करवा रहे। अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


सदन में चार समितियों का पुनर्गठन
सदन में महापौर ने चार समितियों के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी। इनका गठन एक साल के लिए किया गया है। महापौर की अगुवाई वाली वित्त संविदा समिति में अब पार्षद ममता चंदेल, मीना चौहान, रामरत्न वर्मा, विशाखा मोदी को शामिल किया है। साधारण कृत्यकारक समिति में पार्षद सुषमा कुठियाला, कांता सुयाल, निशा ठाकुर और अनिता शर्मा सदस्य होंगी। उपमहापौर की अगुवाई वाली सामाजिक न्याय समिति में पार्षद किरण शर्मा, बिट्टू कुमार, शांता वर्मा और सिमी नंदा को शामिल किया है। टैक्स समिति में दलीप थापा और अंकुश वर्मा सदस्य होंगे।

विज्ञापन

सदन के फैसले जो जनता को देंगे राहत
  1. शांति विहार और ढली में खुलेंगे स्वास्थ्य केंद्र, हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा
  2. 18.97 लाख से समरहिल में धनीराम निवास से आशा निवास तक बनेगा पक्का रास्ता
  3. लिफ्ट, छोटा शिमला पार्किंग से अब हर साल होगी निगम को कमाई
  4. शहर में एलईडी स्क्रीन, गोदामों, पार्किंग, दुकानों का टेंडर से आवंटन को मंजूरी
  5. लीज धारकों की मृत्यु के बाद परिजनों के नाम संपत्ति करने को मंजूरी
  6. ठेकेदार ही चलाएगा चौड़ा मैदान पार्किंग, लीज भूमि का वारिसों को होगा स्थानांतरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें