अर्की (सोलन )। अर्की पुलिस ने एक व्यक्ति की निजी भूमि में अफीम के 1190 पौधों को नष्ट कर दिया। साथ ही भूमि के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, बपड़ोण गांव के एक व्यक्ति ने अपनी करीब एक बिस्वा भूमि में अफीम के पौधों उगा रखे थे। शनिवार को स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद एसएचओ ओम प्रकाश शर्मा ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर जाकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि व्यक्ति को अफीम के 1190 पौधों की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कहा कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।