फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो पर अलग होगी वरिष्ठ नागरिकों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, पहले एक ही लाइन में होना पड़ता था खड़ा
विज्ञापन

शिमला। शहर में सिविल सप्लाई के सरकारी राशन डिपुओं में अब सीनियर सिटीजन की अलग से लाइनें लगेंगी। राशन डिपो संचालकों को इस बाबत जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले की ओर से निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने अस्पताल और बस स्टैंड में लोगों को टिकट स्टैंड की तर्ज पर पर यह सुविधा शुरू करने को कहा है। विभाग का तर्क है कि इससे सीनियर सिटीजन लोगों को डिपो में राशन लेने के दौरान घंटों लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। शहर में कई डिपो ऐसे हैं जहां पर आठ सौ से एक हजार राशनकार्ड धारक हैं। ऐसे में राशन लेने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। इसके चलते कई बार लोगों के झगड़े भी होते हैं। इन लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग को सीनियर सिटीजन के लिए अलग से लाइन लगाने की व्यवस्था करने को लेकर पत्र लिखे थे। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने डिपो संचालकों को यह निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में शहर के 48 से अधिक डिपो संचालकों को इसी व्यवस्था के तहत कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें