फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में इन इलाकों को नहीं मिलेगी पानी की सप्लाई

Sun, 17 Aug 2014 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के कई इलाकों में रविवार को पीने के पानी की सप्लाई नहीं होगी। पंथाघाटी के पास अश्वनी खड्ड पेयजल योजना की मेन लाइन टूट गई है। शुक्रवार दोपहर को भारी बारिश के चलते पेयजल योजना में भारी मात्रा में गाद आ गई। शनिवार सुबह कुछ समय के लिए अश्वनी खड्ड में पंपिंग शुरू हुई लेकिन दोपहर को पाइप लाइन टूटने से योजना फिर ठप हो गई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह और शाम नगर निगम ने छोटा शिमला जोन के तहत किसी भी इलाके में पानी की सप्लाई नहीं दी है। रविवार को गिरि और गुम्मा पेयजल योजना से कुछ क्षेत्रों में पानी देने का दावा नगर निगम ने किया है।

पंथाघाटी में टूटी मेन लाइन अगर शनिवार रात तक दुरुस्त नहीं होती तो न्यू शिमला, बीसीएस, विकासनगर, पंथाघाटी, कसुम्पटी और आसपास के क्षेत्रों में जल संकट गहरा सकता है। इन क्षेत्रों में अन्य पेयजल योजनाओं का पानी डायवर्ट करने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में नहीं मिली सप्लाई
छोटा शिमला जोन के तहत शनिवार सुबह छोटा शिमला, ब्राकहास्ट, साधना घाटी, पेट्रोल पंप एरिया, लोअर खलीनी, निगम विहार, अप्पर खलीनी, बियरखाना, डालटन इस्टेट, वर्मा अपार्टमेंट, कसुम्पटी, पंथाघाटी, मैहली, बीसीएस, न्यू शिमला, विकासनगर, देवनगर, मजीठा हाउस, न्यू फ्लावरडेल, स्ट्राबेरी हिल और आसपास के क्षेत्रों में पानी नहीं दिया गया।

शाम के समय कनलोग, टिंबर हाउस, न्यू लैंड इस्टेट, बैम्लोई, लिफ्ट एरिया, हाईकोर्ट एरिया, टॉलैंड, पारस दास गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई नहीं हुई।

कम सप्लाई मिलने पर लगाया कट
नगर निगम के सहायक अभियंता राजेश कश्यप ने बताया कि आईपीएच से पानी की कम सप्लाई मिलने के चलते शनिवार को छोटा शिमला जोन में सुबह के समय कट लगाना पड़ा। मेन लाइन में खराबी आने से शाम की सप्लाई नहीं हो सकी। रविवार को अन्य योजनाओं से इन क्षेत्रों में पानी दिया जाएगा।

शुरू हुआ लाइन जोड़ने का काम
आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि पंथाघाटी में पाइप लाइन जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। लीकेज के चलते अश्वनी खड्ड में पंपिंग बंद करनी पड़ी है। विभागीय कर्मी पूरी मुस्तैदी से लाइन जोड़ने में जुटे हैं। अन्य पेयजल योजनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में सप्लाई देने की कोशिश की जाएगी।

लोअर पंथाघाटी की सड़क धंसी
पंथाघाटी से लोअर पंथाघाटी को जाने वाली सड़क भी पानी की पाइप टूटने से धंस गई है। पानी के बहाव से क्षेत्र में भारी मात्रा में कटाव हुआ है। पाइप से निकला पानी और मलबा आसपास के घरों में घुस गया है।

पानी के बहाव का रुख मोड़ने में लगे तीन युवकों में से एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें