फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों को आज से 30 मई तक झेलनी होगी बसों कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी के तीन डिपो की 80 बसें पंचायत चुनाव में लगाईं, पोलिंग पार्टियों को लेकर जाएंगी
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर क्लब कर भेजी जा सकती हैं बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के तीन डिपो की 80 बसें चुनावी ड्यूटी पर लगाई गईं हैं। 24 से 30 मई तक यह बसें चुनावी ड्यूटी पर रहेंगी। इससे शिमला शहर, शिमला ग्रामीण और ऊपरी शिमला के रूटों की परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

शिमला यूनिट दो सिटी ऑपरेशन की 25, यूनिट तीन की 15 और तारादेवी डिपो की 50 बसें पोलिंग पार्टियों और चुनाव सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने तथा वापस लाने के कार्य में लगाई जाएंगी। ग्रामीण रूटों को क्लब कर बसें भेजकर कुछ राहत दिलाने की तैयारी भी है। जिले में 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा। निगम के पास सभी रूटों पर बसें भेजने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। इससे 24 से 30 मई तक परिवहन सेवाएं प्रभावित होने से आम लोगों की समस्या बढ़ सकती है। चुनाव के रोज सरकारी विभागों में घोषित किए गए अवकाश के चलते तीनों दिन सवारियां भी कम रहेंगी, अन्य दिनों में बसों के चुनाव में लगाए जाने से रूट प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम के शिमला सिटी ऑपरेशन यूनिट दो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा ने माना कि उनकी 25 बसें चुनावी ड्यूटी में लगाई जाएंगी। यूनिट तीन ढली के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने कहा कि उनके डिपो से 15 बसें पोलिंग पार्टियों को शिमला और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों को ब्लॉक कार्यालय बसंतपुर, टुटू और बसंतपुर से पंचायतों तक लाने ले जाने में लगाई जाएंगी। इन दोनों यूनिटों की बसें शिमला ग्रामीण के आस पास ही भेजी जाएंगी। उपलब्ध बसों से ही दो-दो रूटों को क्लब कर चलाने का विकल्प रहेगा। निगम के तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में 24 से 30 मई तक 50 बसें लगाई जा रही हैं। इससे आम लोगों को असुविधा हो सकती है। बावजूद इसके निगम सेवाओं को संचालित कर सुविधा जारी रखने का हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें