फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: कर्फ्यू के बीच की पार्टी, अब कोविड अस्पताल में लगेगी ड्यूटी

Tue, 18 May 2021 11:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

पुलिस थाना धर्मशाला में रविवार को कोरोना कर्फ्यू के बीच एक रिसॉर्ट में पार्टी करने के संदर्भ में मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान कुछ पढ़े-लिखे लापरवाह लोग पार्टी कर रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
पार्टी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव खनियारा में एक निजी रिसॉर्ट में पार्टी करने वाले लापरवाह लोग अब कोविड अस्पताल धर्मशाला में ड्यूटी देंगे। उनकी ड्यूटी सजा के तौर पर पुलिस और जिला प्रशासन लगाएगा। कफ्र्यू के बीच पार्टी के आरोप में पुलिस ने पार्टी आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान में पुलिस प्रशासन जुट गया है।

विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला में रविवार को कोरोना कर्फ्यू के बीच एक रिसॉर्ट में पार्टी करने के संदर्भ में मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान कुछ पढ़े-लिखे लापरवाह लोग पार्टी कर रहे थे।

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए पार्टी आयोजक रवि अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे 15 घंटे तक हवालात में भी रखा। रवि अरोड़ा ने पुलिस को बताया था कि वह अपने जीजा के जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। वहीं इस दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि जो लोग पार्टी कर रहे थे, उनमें से कई लोग पेशे से डॉक्टर भी थे। वहीं पुष्टि करते हुए एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि पार्टी कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद सभी लोगों की ड्यूटी कोविड अस्पताल धर्मशाला में सजा के तौर पर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें